देहरादून, फरवरी 17 -- देहरादून। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संघ ने निगम में लगभग 20 से 25 करोड़ रुपये के विभिन्न घोटालों का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ ने छोटे कर्मचारियों के उत्पीड़न और बड़े अधिकारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष टीएस बिष्ट ने मंगलवार को प्रेसक्लब में पत्रकार को जानकारी देते हुए कहा की राज्य गठन के समय परिसंपत्ति समायोजन में करीब 2.18 करोड़ रुपये की अनियमितता सामने आई, जिसे वसूली के बजाय बट्टेखाते में डाल दिया गया, जबकि एक छोटे कर्मचारी से 55 हजार रुपये से अधिक की वसूली की गई। इसके अलावा लालकुआं डिपो संख्या 4 और 5 में 10 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले, हरिद्वार खनन प्रभाग में 1.22 करोड़, विभिन्न गेटों पर 57 लाख, पश्चिमी क्षेत्र र...