रुद्रपुर, जून 3 -- रुद्रपुर। 6वीं उत्तराखंड राज्य पेंचक सिलाट चैंपियनशिप का आयोजन 1 और 2 जून को जवाहर नवोदय विद्यालय में किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 300 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। इस प्रतियोगिता में ऊधम सिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़ और टिहरी गढ़वाल जनपदों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पेंचक सिलाट संघ उत्तराखंड के हेड कोच और महासचिव बब्लू दीवाकर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में ऊधम सिंह नगर जनपद को सर्वाधिक पदक जीतने पर ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी प्रदान की गई। साथ ही जनपद नैनीताल को दूसरा तथा देहरादून को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.