देहरादून, फरवरी 13 -- फरवरी का लगभग आधा महीना बीत चुका है और मौसम में बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं। उत्तराखंड में मौसम इन दिनों शुष्क है। बारिश और बर्फबारी न होने के चलते तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। दिन में धूप खिल रही है लिहाजा गर्मी का एहसास हो रहा है। राजधानी देहरादून में तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। आज यानि 13 फरवरी को आसमान पूरी तरह साफ रहने वाला है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में दिन के समय गर्मी ने दस्तक दे दी है। वीकेंड पर वैलेंटाइन डे पर पहाड़ों का रुख करने वाले टूरिस्ट के लिए ये अच्छी खबर है। सुबह के समय मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा देखने को जरूर मिलेगा जो इस बात का संकेत है कि ठंड ने अभी पूरी तरह से विदाई नहीं ली है। दिन में गर्मी और रात में हल्की ठिठुरन के चलते ...