लाइव हिन्दुस्तान, मार्च 23 -- उत्तराखंड के कई पर्यटक स्थलों में वीकेंड पर टूरिस्टों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मसूरी, नैनीताल, हल्द्वानी, ऋषिकेश आदि शहरों में यूपी, दिल्ली सहित अन्य पड़ोसी राज्यों से पर्यटक घूमने को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। पर्यटक स्थलों में होटल भी पूरी तरह से पैक हैं। पर्यटकों की भारी भी भीड़ की वजह से लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, पुलिस की ओर से अतिरिक्त फोर्स तैनात की ट्रैफिक को कंट्रोल किया जा रहा है। मसूरी में शनिवार और रविवार को पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने से अधिकांश होटलों में 80 फीसदी तक बुकिंग रही। माल रोड सहित तमाम पर्यटक स्थलों पर सुबह से शाम तक पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ जुटी रही। कैंपटी फॉल, कंपनी बाग, भट्टाफॉल और मसूरी झील में पर्यटक बड़ी संख्या में उमड़े। इससे व्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.