नई दिल्ली, फरवरी 16 -- उत्तराखंड में दो साल की अवधि में राज्य में रोजगार की स्थिति में सुधार आया है। वर्ष 2022 में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का श्रम बल भागीदारी 48.7 प्रतिशत थी। यह वर्ष 2024 में बढ़कर 58.1 प्रतिशत हो गई। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार इस अवधि में 9.31 लाख नए लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए। रोजगार के यह अवसर विनिर्माण क्षेत्र में अधिक रहे हैं। साथ ही राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार 332.99 हजार करोड़ से बढ़कर 378.24 हजार करोड़ रुपये होने का अनुमान है। शनिवार को प्रमुख सचिव-नियोजन आर. मीनाक्षी सुंदरम ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में आर्थिक सर्वेक्षण के कुछ अंश साझा किए। इसके अनुसार उत्तराखंड आर्थिक मोर्चे पर एक बार फिर से बड़ी छलांग लगाता नजर आ रहा है। प्रमुख सचिव ने बताया कि वर्ष 2024-25 के सकल घरेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.