बरेली, जनवरी 6 -- शातिर दिमाग अमित गुप्ता ने हवाला की रकम खपाने के लिए बढ़िया प्लान तैयार किया था। इसके लिए उसने न सिर्फ शब्बू के नाम पर खुलवाए बैंक खाता (म्यूल अकाउंट) का इस्तेमाल किया, बल्कि उसके नाम पर फर्म पंजीकृत कराकर मेंथा कारोबारी भी बना दिया। रकम के लेनदेन के लिए अपने और करीबियों के नाम पर पंजीकृत 12 बोगस फर्म का इस्तेमाल किया, मगर उत्तराखंड से आए जीएसटी विभाग के एक नोटिस ने उसके काले कारोबार का भंडाफोड़ कर दिया और उसे अपने साथी समेत जेल जाना पड़ा। एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि शब्बू के दस्तावेज प्राप्त कर उसके नाम पर वर्ष 2022 में शाहिद व अमित ने बैंक खाते खुलवाए और संचालन के लिए उनकी पासबुक, चेकबुक, डेबिट कार्ड आदि अपने पास रख लिए। इस तरह के खातों को म्यूल अकाउंट कहा जाता है। एचडीएफसी बैंक में खुलवाए शब्बू के खाते में शाहज...