हरिद्वार, मार्च 16 -- होली के दिन उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खुशियों की जगह मातम लेकर आया। जिले में अलग-अलग हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। मौतों के बाद घर में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। हरिद्वार और आसपास के क्षेत्र में होली के दिन अलग-अलग घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई। इसमें सात लोगों की जान सड़क हादसों में गई। दो लोगों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पथरी क्षेत्र के रानीमाजरा में शुक्रवार को होली खेलने के बाद 16 लोग वाहन से गंगा में नहाने जा रहे थे। कुंडी गांव के पास मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इससे एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हरिद्वार में नगर कोतवाली और सिडकुल थाना क्षेत्र में एक किशोरी सहित तीन लोगों की अलग-अलग हादसों में मौत हो गई। वहीं ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.