हल्द्वानी, जून 23 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड में साल दर साल चोरी की वारदात का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ता जा रहा है। बंद घरों के ताले तोड़कर जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी की घटनाएं भी नहीं रुक रही हैं। कुमाऊं से अधिक गढ़वाल में तेजी से चोरी के मामले बढ़ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि चोरी की वारदात करने वाले अधिकांश युवा होते हैं जो नशे के आदी हैं। आरटीआई में मिली सूचना के अनुसार वर्ष 2022 में राज्य में चोरी की कुल 2244 घटनाएं दर्ज की गईं, जो 2023 में बढ़कर 2441 तक पहुंच गईं। वहीं चालू वर्ष 2024-25 में यह संख्या 2473 तक पहुंच चुकी है। आबादी के अनुसार नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून जिले चोरी की घटनाओं में सबसे अधिक प्रभावित पाए गए हैं। वहीं कुमाऊं के मुकाबले गढ़वाल मंडल में चोरी की घटनाएं कहीं अधिक संख्या में हो रही हैं। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.