नई दिल्ली, मार्च 10 -- उत्तराखंड में जिला सहकारी बैंक चतुर्थ श्रेणी भर्ती घोटाले का जिन्न एकबार फिर बाहर आ गया है। नैनीताल हाईकोर्ट ने जांच रिपोर्ट के आधार पर रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इससे देहरादून, यूएसनगर और पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक में भर्ती हुए लोगों की नौकरी पर फिर संकट के बादल गहरा गए हैं। नियुक्त 156 लोगों में से सिर्फ 12 की ही सेवाएं समाप्त की गई थी। हाईकोर्ट में इस भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की गई थी। कोर्ट ने रजिस्ट्रार को जांच रिपोर्ट के आधार पर ठोस कार्रवाई कर जवाब दाखिल करने को कहा है। इससे भर्ती घोटाले में हुई अधूरी कार्रवाई के पूरा होने की संभावना बढ़ गई है। देहरादून, यूएसनगर और पिथौरागढ़ बैंक में हुई भर्ती में बड़े पैमाने पर अनियमितता के मामले सामने आए थे। जांच रिपोर्ट में एक सिरे से गड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.