देहरादून, फरवरी 27 -- देहरादून। भाजपा के देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर वन अधिनियम 1980 के मानकों में छूट दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि वन अधिनियम की वजह से राज्य के सीमांत क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण अटक गया है। गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्री से मुलाकात के दौरान विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि वन अधिनियम 1980 की वजह से राज्य में कई स्थानों पर सड़कों का निर्माण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग की तीन सड़कों का जिक्र करते हुए कहा कि इस वजह से एक बड़ी आबादी को सड़क की सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। उन्होंने चंद्रबदनी कांडीखाल, चुन्नीखाल- नौड़ा- तेगड़ मार्ग और चौंरीखाल- सिरवाड़ी- कांडा मार्ग का जिक्र करते हुए कहा कि इस वज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.