देहरादून।ओमप्रकाश सती, मार्च 26 -- उत्तराखंड में वन विकास निगम में आउटसोर्स पर कार्यरत करीब सात सौ कर्मचारियों की नौकरी संकट में है। इन का अनुबंध 31 मार्च को खत्म होने जा रहा है। इनके सेवा विस्तार पर फैसला गवर्निंग बॉडी की बैठक में होना है, पर एक साल से अध्यक्ष का पद खाली होने से बैठक ही नहीं हो पा रही है। निगम में फील्ड से दफ्तरों तक करीब सात सौ कर्मचारी आउटसोर्स पर काम कर रहे हैं। इनका अनुबंध 31 मार्च तक है। आगामी 31 तारीख से पहले निगम की गवर्निंग बॉडी की बैठक होने की संभावना भी नगण्य है। ऐसे में इन कर्मचारियों की नौकरी पर संकट आ सकता है। बैठक न होने से स्थाई कर्मियों की भी समस्याएं हल नहीं हो पा रही हैं। मालूम हो कि निगम के पूर्व अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के निधन के बाद से पद रिक्त है। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मुख्यालय महेश आर्य ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.