देहरादून, मार्च 11 -- उत्तराखंड में विशेष आवश्यकता वाले छात्र-छात्राओं के लिए सरकार दो साल से शिक्षकों की नियुक्ति नहीं कर पाई। माध्यमिक स्तर पर 285 शिक्षकों की आउटसोर्स आधार पर नियुक्ति होनी है। जबकि बेसिक स्तर पर 388 स्थायी शिक्षक भर्ती होने हैं। वर्तमान में राज्य में 4500 से ज्यादा छात्र-छात्राएं ऐसे हैं जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं लेकिन उनके लिए प्रशिक्षित शिक्षक नहीं हैं। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश आने के बाद सरकार में हलचल शुरू हुई है। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने सोमवार शाम शिक्षा अधिकारियों से इस मुद्दे पर चर्चा की। मालूम हो कि स्कूलों में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 28 अक्टूबर 2021 को सभी राज्यों को विशेष शिक्षकों की नियुक्ति करने के आदेश दिए थे। विशेष आवश्यकता वाले बच्चे गंभीर बीमारियों से पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.