दुमका, अगस्त 25 -- जामा। जामा प्रखंड अन्तर्गत चिकनियां पंचायत के जरजोखा गांव के मजदूर नागेश्वर हेम्ब्रम (28) की मौत उतराखंड राज्य के चमोली जिले में 21 अगस्त को हो गयी थी। परिजनों ने मृत मजदूर के शव को मंगाने की गुहार जामा विधायक डा. लुईस मरांडी से की थी। जिसपर विधायक व प्रशासन की सक्रियता से रविवार को अहले सुबह शव घर जरजोखा पहुंच गया। शव पंहुचने की खबर सुनते ही जामा के झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विभिषण मुर्मू मृतक के घर पहुंच कर उनके परिवार से मिलकर कहा कि सरकार की तरफ से मिलने वाली सारी सुविधा दिलायी जाएगी। मृतक 15 दिन पहले जामा थाना अंतर्गत चिकनियां पंचायत के लखनपुर के मेट मजार भाट के साथ मजदूरी के लिये उतराखंड गया था। मौके पर झामुमो उपाध्यक्ष निर्मल बेसरा, बिशु टुडु बोदीलाल मरांडी, संतोष हासदा, चन्द्रकान्त मंडल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.