देहरादून, जून 19 -- उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहे मॉनसून की आहट के बीच उत्तराखंड में गुरुवार को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने खासकर बागेश्वर और नैनीताल जिले को सतर्क किया है। साथ ही, बाकी जिलों में भी तेज बारिश और झोकेंदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।आज भी बारिश का येलो अलर्ट देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड में गुरुवार से प्री-मानसून की बारिश में तेजी आएगी। एक हफ्ते बारिश का मौसम रहेगा। इस दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून कुमाऊं मंडल से उत्तराखंड में प्रवेश करेगा। नैनीताल और बागेश्वर जिले में गुरुवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट दिया गया है। शेष जिलों को भी अलर्ट पर रखा गया। यहां बारिश का तेज दौर चलने के साथ ही पचास किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।देहरादून म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.