नई दिल्ली, मार्च 30 -- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अवैध खनन मामले में सचिव खनन का बयान सामने आने के बाद पूर्व सीएम व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की टिप्पणी का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि जिस असम्मान तरीके से उन्होंने अपनी बात कही, उसमें कुत्सित भावना दिखती है। उन्होंने कहा कि वह त्रिवेंद्र के बयान की कड़ी निंदा करते हैं। शनिवार को अपने आवास से निकलते हुए मीडिया से मुखातिब हुए पूर्व सीएम रावत ने कहा कि त्रिवेंद्र ने अधिकारी पर जो टिप्पणी की, उसे कतई सही नहीं कहा जा सकता है। हम मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन अधिकारियों ने हमारे साथ काम किया है, हमारे मन में उनके लिए सम्मान का भाव होना चाहिए। जबकि त्रिवेंद्र के बयान से अहंकार झलकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अवैध खनन की बात दिल्ली से लेकर देहरादून तक उठ रही है, लेकिन कोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.