देहरादून, जनवरी 30 -- उत्तराखंड में एकबार फिर मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग की मानें तो 2 फरवरी को दस्तक देने वाले इस पश्चिमी विक्षोभ का असर 3 फरवरी तक नजर आएगा। उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में तीन फरवरी तक मौसम खराब रहेगा।आज और कल इन जिलों में बारिश और बर्फबारी मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में शनिवार को कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।पहली और दूसरी फरवरी ...