देहरादून, जनवरी 27 -- उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार को जोरदार बर्फबारी हुई। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों के भीतर यह दूसरी बार हिमपात हुआ है। चमोली जिले के बद्रीनाथ और रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ और आसपास की चोटियों पर सोमवार रात से रुक-रुक कर हिमपात जारी है। हिमपात और खराब मौसम को देखते हुए कुमाऊं मंडल के 3 जिलों में बुधवार को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। मौसम विभाग ने बुधवार 28 जनवरी को कुमाऊं मंडल में हिमपात और भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर जिला प्रशासन की ओर से अलग आदेश जारी कर सभी सरकारी, निजी विद्यालयों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। तीनों जिलाधिकारियों की ओर से जारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.