हल्द्वानी, मार्च 12 -- उत्तराखंड में फ्री राशन को लेकर बदलाव होने वाला है। नैनीताल और यूएस नगर जिले के लिए 1332 ई पॉस मशीन पहुंच गई है। दोनों जिलों में मशीनों को इंस्टॉल करने का कार्य शुरू कर दिया है। अप्रैल माह से ई-पॉस मशीन से ही राशन का वितरण किया जाएगा। -विपिन कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी नैनीताल/ऊधमसिंह नगर। हल्द्वानी, संवाददाता। यूएस नगर और नैनीताल जिले में ई-पॉस मशीन से राशन बांटने की तैयारी तेज हो गई है। दोनों जिलों के लिए 1332 मशीनें पहुंच गई हैं। मशीनों के पहुंचने के बाद पूर्ति विभाग ने उन्हें स्टॉल करने का कार्य शुरू कर दिया है। अप्रैल माह से दोनों जिलों में मशीन के जरिए राशन बाटने का कार्य शुरू हो जाएगा। यूएसनगर के लिए 680 और नैनीताल जिले के लिए 652 मशीनें पहुंच गई हैं। ई-पॉस मशीन में इंटरनेट कनेक्शन न आने पर भी सामान्य रूप से उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.