हल्द्वानी, अक्टूबर 9 -- उत्तराखंड में एक बार फिर 'आई लव मुहम्मद' वाला विवाद सामने आया है। नैनीताल जिले के लालकुआं में एक मस्जिद में आई लव मुहम्मद का पोस्टर लगाये जाने की घटना सामने आई। जानकारी मिलते ही हिंदुवादी संगठनों के लोग नाराज हो गए और उन्होंने कोतवाली में जाकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद लालकुआं पुलिस ने तत्काल हरकत में आकर पोस्टर को हटवा दिया। बताया जा रहा है कि नगर में कुछ लोगों ने जुलूस भी निकाला। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को हिंदुवादी संगठनों को लाइन पार स्थित रोशन मस्जिद में आई लव मुहम्मद के पोस्टर लगे होने और कुछ लोगों की ओर से नगर में जुलूस निकाले जाने के संबंध में जानकारी मिली। इससे संगठनों में नाराजगी फैल गयी। यह भी पढ़ें- आई लव मुहम्मद पर मायावती की भी नसीहत, सपा पर तीखा हमला; च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.