चम्पावत, मार्च 10 -- उत्तराखंड में एक बार फिर बस हादसा हुआ है। चंपावत जिले में नेशनल हाईवे में सिन्याड़ी के पास रोडवेज बस सड़क में पलट गई। बस चालक समेत सभी 26 यात्री सुरक्षित हैं। बस पलटने के बाद यात्रियों के बीच मदद को चीख-पुकार निकली। दो यात्रियों को मामूली चोट लगी है। दुर्घटना की वजह ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। रोडवेज की बस दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही थी। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब सवा सात बजे पिथौरागढ़ डिपो की बस संख्या यूके 07 पीए 3201 सिन्याड़ी के पास सड़क में पलट गई। हादसे में बस में सवार कुल 27 लोग सवार थे। इनमें चालक, 22 महिला और चार पुरुष यात्री शामिल हैं। जबकि परिचालक बस में नहीं था। हादसे में इंद्रा राठौर और कल्पना सिंह दोनों निवासी पिथौरागढ़ को मामूली चोट आई है। दोनों का प्राथमिक उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.