देहरादून, मार्च 27 -- उत्तराखंड में एक बार फिर करोड़ों रुपयों का घोटाला सामने आया है। राज्यकर विभाग ने बिजली लाइन बिछाने वाली फर्म के दफ्तर पर छापा मारकर बुधवार को करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा पकड़ा। आरोप है संचालकों ने फर्जी ई-वे बिल लगाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लिया। डिप्टी कमिश्नर-एसआईबी दून अजय बिरथरे ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रानीपोखरी स्थित इलेक्ट्रिकल ट्रांसमिशन लाइन बिछाने वाली फर्म के ई-वे बिलों की जांच में पता चला कि कई ऐसे वाहनों के ई-वे बिल बनाए गए, जो कभी किसी टोल प्लाजा से नहीं गुजरे। इससे साफ है कि वास्तविक रूप से माल की कोई खरीद नहीं हुई। सिर्फ आईटीसी का लाभ लेने के लिए फर्जी खरीद दिखाई गई। अजय बिरथरे के अनुसार, प्राथमिक जांच में करीब तीन करोड़ रुपये की आईटीसी फर्जी पाई गई है। विस्तृत जांच म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.