देहरादून, दिसम्बर 16 -- पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न हिस्सों में घने कोहरे के साथ सर्द हवाओं का सितम देखा जा रहा है। वहीं हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप देखा जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 17 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना जताई है। इसके प्रभाव से उत्तराखंड में भी मौसम बदल जाएगा। IMD की मानें तो इस पश्चिमी विक्षोभ का उत्तराखंड पर असर 21 दिसंबर को देखा जाएगा। मौसम विभाग ने 21 दिसंबर को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.