देहरादून, नवम्बर 29 -- डोईवाला के पब्लिक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को ड्रेस कोड तोड़ने पर छात्र-छात्राओं से उठक-बैठक कराने का मामला सामने आया है। सजा के दौरान तीन छात्राएं बेहोश हो गईं। मामले की जानकारी पाकर अभिभावक कॉलेज पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ हंगामा किया। आरोप है कि ड्रेस कोड के उल्लंघन पर पब्लिक इंटर कॉलेज में नवनियुक्त प्रधानाचार्य ने 40 से अधिक विद्यार्थियों को एक-एक हजार बार उठक-बैठक लगाने का दंड दिया। उठक-बैठक के दौरान कक्षा दस की तीन छात्राएं बेहोश हो गईं। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में अभिभावक कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने कॉलेज में जमकर हंगामा किया। अभिभावकों का कहना था कि बेहोश हुई छात्राएं कई दिन से बीमार भी थीं। सजा से बेहोश होने के बाद छात्राओं की स्थिति काफी देर तक गंभीर बनी हुई थी। इसके बावजूद प्रिंसिपल ने उन्हें तत्काल प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.