नई दिल्ली, फरवरी 8 -- उत्तराखंड के चंपावत में बिस्ज्यूला क्षेत्र के खर्कबगड़ गांव में शनिवार सुबह धारदार हथियार से हमला कर पूर्व कांग्रेस विधायक हेमेश खर्कवाल के भाई अंबादत्त की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, हत्यारोपी मानसिक बीमार है। पुलिस ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। ग्रामीणों ने हत्यारोपी को पकड़ा, जब वह वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहा था। जानकारी के अनुसार, खर्कबगड़ गांव में शनिवार सुबह करीब 11 बजे इसी गांव का निवासी 38 वर्षीय सुभाष खर्कवाल दराती और फावड़ा लेकर बुजुर्ग 83 वर्षीय अंबादत्त खर्कवाल के घर आया। उस समय बुजुर्ग आंगन में थे। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी ने दराती और फावड़े से वार कर अंबादत्त खर्कवाल की हत्या कर दी। बुजुर्ग गांव में छोटे बेटे संजय के साथ रहते थे। उनकी पत्नी का पहले निधन हो चु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.