बरेली, दिसम्बर 2 -- फरीदपुर। दावत के बहाने घर बुलाकर युवक की हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी लेकिन मुख्य आरोपी हाथ नहीं आया। पुलिस ने हत्यारोपी का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया है। उसकी लोकेशन उत्तराखंड में पाई गई है। पुलिस टीम हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए उत्तराखंड रवाना हो गई है। हत्या के आरोप में हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। फरीदपुर के मोहल्ला भूरे खां गोटिया निवासी जुनैद (20) पुत्र नन्हे की दोस्ती थाना क्षेत्र के बडराकासमपुर कटरापट्टी गांव के लवी सिंह से थी। शनिवार देर रात उसने जुनैद को फोन कॉल कर दावत के लिए बुलाया। जुनैद बाइक से उसके घर गया लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने जुनैद के फोन किया तो लवी सिंह और उसके साथियों के बंधन में होने की जानकारी दी। परिवा...