रुडकी, नवम्बर 6 -- उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को नेशनल कन्या इंटर कॉलेज, खानपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित विनय शर्मा ने भगवान गणेश की पूजा और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया। इसके उपरांत छात्राओं अन्नू, खुशी, अंशिका भारद्वाज, विपाशा, नेहा, दीपांशी, रूचि, वंशु, ग्रेसी, वर्तिका, अंशिका, दिव्या, अक्षिता भाटी, नीलम, साक्षी, मानसी और शिवानी ने सामूहिक रूप से गीता पाठ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीडीओ खानपुर बी.डी. पंत ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यदि इस क्षेत्र को सुनियोजित ढंग से विकसित किया जाए तो राज्य देश के अग्रणी राज्यों में स्थान प्राप्त कर सकता है। डीपीओ सुबोध उनियाल ने कहा कि भारत की सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक विरासत अतुल...