नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। जल्द इसकी नियमावली जारी कर दी जाएगी। शनिवार को कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में उपनल कर्मचारी महासंघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन दिया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उपनल कर्मचारियों की बेटी के विवाह में सहयोग के रूप में 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रदेश सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री ने उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण की घोषणा की थी। इस पर उपनल कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के सम्मान में समारोह का आयोजन किया था। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि धरना-प्रदर्शन के दौरान उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.