देहरादून, अक्टूबर 24 -- उत्तराखंड में गन्ना का पेराई सत्र नवंबर पहले हफ्ते से शुरू हो जाएगा। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में चीनी मिलों के पेराई सत्र की तैयारियों को लेकर बैठक की। मंत्री ने पेराई सत्र के दौरान तकनीकी वजहों से या केन बंदी का सामना किसानों को न करना पड़े, इसके इंतजाम पहले से कर लेने के निर्देश दिए। मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पेराई सत्र 2025-26 के शुभारंभ से पहले 31 अक्तूबर तक मिलों में मरम्मत, रख-रखाव का काम पूरा कर लें। नवंबर पहले हफ्ते में नादेही और बाजपुर चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू कर दिया जाए। किच्छा और डोईवाला मिलों में पेराई सत्र हर हाल में नवंबर तीसरे हफ्ते शुरू हो जाए। चीनी मिलों को नए पेराई सत्र के लक्ष्यों को लेकर कार्य योजना बनाने के साथ ही मिलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.