रुद्रपुर, फरवरी 25 -- उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। एक खुले मैदान में अकेले इबादत कर रहे एक बुजुर्ग के साथ मारपीट और बदसलूकी की गई है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने शहर में तनावपूर्ण माहौल पैदा कर दिया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर जबरन धार्मिक नारे लगवाने की कोशिश का भी गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। घटना रुद्रपुर के एक धार्मिक परिसर के पास स्थित मेला स्थल की बताई जा रही है। सिडकुल चौकी पुलिस को दी गई तहरीर में रेशमबाड़ी निवासी पीड़ित शाहिद ने बताया कि वह मैदान में शांतिपूर्ण तरीके से इबादत (नमाज) कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक व्यक्ति अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और बिना किसी उकसावे के उनके स...