ऋषिकेश, जनवरी 2 -- नए साल का जश्न मनाने जा रहे दो युवकों का खदरी खड़कमाफ स्थित दिल्ली फार्म गांव की गली में घूम रहे भालू से सामना हो गया। भालू को सामने देख युवक सकते में आ गए। इस बीच भालू ने दोनों युवकों को दौड़ा लिया। भालू कुछ दूर उनके पीछे दौड़ा, लेकिन वहां मौजूद कुत्तों के भौंकने से भालू रुक गया। गनीमत रही कि युवकों पर भालू ने हमला नहीं किया। भालू के हरदिन धमकने से लोगों में खौफ बढ़ता जा रहा है। वन विभाग की टीम भालू की तलाश में जुट गई है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बता दें की बीते तीन दिन से गंगा और सौंग नदी से सटे खदरी क्षेत्र में भालू सक्रिय है। भालू की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में देखी जा रही है। भालू रात के समय खास तौर पर देहात इलाके की गलियों में घूमता हुआ देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक भालू ने किसी इंसान पर हमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.