देहरादून, मार्च 23 -- उत्तराखंड में धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर रविवार को देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में होने जा रहे मुख्य कार्यक्रम के लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। इस दौरान परेड ग्राउंड के चारों तरफ जीरो ट्रैफिक जोन रहेगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होना है।कार-दोपहिया वाहन यहां पार्क किए जाएंगे इस कार्यक्रम में आने वाले सांसद, मंत्री, विधायक, प्रशासनिक अफसरों के वाहन परेड ग्राउंड के खेल मैदान, कार्यकर्ता-आगुतंकों के वाहन काबुल हाउस, करनपुर चौकी, ईसी रोड, मल्टी परपज हॉल, ईसी रोड और तिब्बती मार्केट के पास पार्क होंगे। अफसरों के वाहनों के लिए दून क्लब और टीन शेड में पार्किंग बनाई गई है।विक्रम का रूट ट्रैफिक इंस्पेक्टर जितेंद्र जोशी ने बताया कि आईएसबीटी की तरफ से आने वाले विक्रम वाहन रेलवे से वापस होंगे। धर्मपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.