देहरादून, फरवरी 2 -- Uttarakhand Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में आज सोमवार को भारी बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। इसी के साथ कई हिस्सों में तापमान में गिरावट भी होने की संभावना है। IMD के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार आज इन पांचों जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी सम्भव है, जबकि नीची व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होगी। मौसम निदेशक डॉ.सीएस तोमर ने बताया कि देहरादून और नैनीताल जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा जिन पांच जिलों में बारिश का अलर्ट है, वहां गरज एवं आकाशीय बिजली चमकने, तेज हवाओं और हल्की तूफ़ानी गतिविधि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी प्रदेश के जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने का अनु...