बागेश्वर, मार्च 9 -- उत्तराखंड में मेलाडुंगरी हेली पैड से हेली सेवा सोमवार 10 मार्च से शुरू होगी। शनिवार से हेली सेवा पोर्टल खोल दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को वर्चुअल माध्यम से हेली सेवा का शुभारंभ करेंगे। इससे पहले इसका सफल ट्रायल हो चुका है। शनिवार को गरुड़ से देहरादून, हल्द्वानी को चलने वाली हेली सेवा के लिए हेली सेवा का पोर्टल खुल गया है। एसडीएम गरुड़ जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार से संभावित उड़ान शुरू होगी। सीएम धामी इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले टैक्निकल टीम ने सफल ट्रायल किया है। उड़ान के लिए टिकट के दाम भी तय कर दिए हैं। समय पर सेवा शुरू होगी, तो इस बार होली पर बड़ी संख्या में प्रवासियों के यहां पहुंचने की उम्मीद है। हेली सेवा से स्थानीय लोगों को भी सुविधा मिलेगी। अब इसकी तैयारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.