रिषिकेष, फरवरी 13 -- कांग्रेस ने उत्तराखंड में बजट सत्र के दिनों को बढ़ाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भी भेजा है। चेताया कि विधानसभा सत्र को पर्याप्त अवधि और गंभीरता के साथ नहीं चलाया गया तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोईवाला तहसील पहुंचकर एसडीएम के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा के सत्र बहुत कम अवधि के लिए बुलाए जाते हैं, जिससे प्रदेश की कानून व्यवस्था, महिलाओं पर बढ़ते अपराध, वन्यजीवों के हमले, पेयजल संकट, आपदा पीड़ितों के पुनर्वास में देरी और सरकारी जमीनों की नीलामी जैसे गंभीर विषयों पर समुचित चर्चा नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि बजट सत्र में प्रभावी प्रश्नकाल सुनिश्चित किया जाए और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.