देहरादून, मार्च 8 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कहा कि राज्य सरकार ने अगले साल तक ढाई लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने प्रदेशवासियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि मातृशक्ति के सहयोग के बिना किसी भी समाज अथवा राष्ट्र का संपूर्ण विकास नहीं हो सकता। भारतीय संस्कृति में शक्ति की पूजा की जाती रही है, महिला समाज की मार्गदर्शक के साथ ही प्रेरणा का स्त्रत्तेत भी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बेहतर भविष्य के लिए उनका वर्तमान संवारने के लिए राज्य सरकार की तरफ से कारगर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.