देहरादून। हिन्दुस्तान, जून 21 -- रिमझिम बारिश के बीच शुक्रवार को मॉनसून उत्तराखंड पहुंच गया। हरिद्वार जिले के अधिकांश हिस्सों को छोड़कर बाकी 12 जिलों में मॉनसून एक साथ पहुंचा है। पिछले साल के मुकाबले इस बार मॉनसून 7 दिन पहले पहुंचा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पहुंचने की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मॉनसून की उत्तरी सीमा जयपुर, आगरा, रामपुर, देहरादून, शिमला, मनाली से होकर गुजर रही है। शुक्रवार को मॉनसून बिहार के शेष हिस्से के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से उत्तराखंड होते हुए हिमाचल प्रदेश और आंशिक रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.