नई दिल्ली, मार्च 29 -- उत्तराखंड में जलस्रोत संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को 'भगीरथ' मोबाइल ऐप लॉन्च किया। दून स्थित सीएम आवास में हुए लॉन्चिंग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 'धारा मेरा, नौला मेरा, गांव मेरा, प्रयास मेरा' को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रदेशवासी इस ऐप के जरिए अपने क्षेत्र के संकटग्रस्त जलस्रोतों की सूचना दे सकेंगे। इसके बाद चिन्हित जलस्रोतों के उपचार के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। सीएम आवास के मुख्य सेवक सदन में जल संरक्षण अभियान-2025 के तहत शुक्रवार को एकदिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएम ने ऐप के साथ जल संरक्षण अभियान से जुड़े ब्रोशर का भी विमोचन किया। कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के जलस्त्रत्तेतों, नौलों, धारों तथा वर्षा आधारित नदियों के संरक्षण के उद्देश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.