ओमप्रकाश सती। देहरादून, जनवरी 30 -- वन विभाग में कंपनसेटरी एफोरेस्टेशन फंड मैनेजमेंट एंड प्लानिंग एथॉरिटी (कैंपा) के फंड से फील्ड के लिए खरीदी गई गाड़ियां अफसरों को बांट दी गई हैं। कई डीएफओ और एसडीओ इन वाहनों घूम रहे हैं। जबकि वनाग्नि और मानव वन्यजीव संघर्ष से जूझ रहे प्रदेश में रेंजर और स्टाफ पैदल, मालवाहक या एक्सपायरी वाहनों से पेट्रोलिंग के लिए मजबूर हैं। दरअसल कैंपा फंड से कुछ समय पूर्व वन विभाग ने 23 बोलेरो कैंपर और आठ बोलेरो नियो वाहन खरीदे थे। यह रेंजों को वनाग्नि, वन्यजीव सुरक्षा और मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने में इस्तेमाल करने के लिए दिए जाने थे, लेकिन इनमें से कुछ कैंपर वाहन ही रेंजों को दिए गए। जबकि बोलेरो नियो किसी रेंज को नहीं दी गई। ये डीएफओ और एसडीओ स्तर के अधिकारियों को बांट दी गई।वेतन से काटे जा रहे दो हजार राज्य में रेंजरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.