हरीश कंडारी। विकासनगर, जनवरी 30 -- उत्तराखंड के विकासनगर में चचेरे भाई ने 12वीं में पढ़ने वाली बहन की गर्दन पर पाठल से वार कर हत्या कर दी। साथ ही चेहरे को पत्थरों से कुचल दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के मुताबिक की बॉक्सा बस्ती, ढालीपुर निवासी 18 वर्षीय मनीषा पुत्री आनंद एक डॉक्टर से दाद का इलाज करा रही थी। बुधवार शाम साढ़े छह बजे इंजेक्शन लगवाने की बात कहकर चचेरा भाई सुरेंद्र उसे बाइक से डॉक्टर के पास विकासनगर लेकर गया। दोनों वापस नहीं आए तो उनकी तलाश शुरू हुई। रात 11:30 बजे गांव से कुछ दूरी पर सुरेंद्र की बाइक मिली। साथ ही मनीषा का लहूलुहान शव झाड़ियों के पास पड़ा मिला। वहां खून से सना पाठल और पत्थर भी पड़े थे। उसके गले, नाक, कान पर गहरे घाव थे। जबकि चेहरा पत्थरों से कुचला गया था। आसपास खून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.