ऋषिकेश, दिसम्बर 17 -- उत्तराखंड में कोहरा के चलते तीन अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की जान चली गई और एक अन्य घायल हो गया। ऋषिकेश में मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना कोहरे के चलते हुई। एक अन्य हादसा रुड़की का है। यहां घने कोहरे की वजह से दो अलग-अलग हादसों में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। ऋषिकेश सड़क हादसे में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की छत क्षतिग्रस्त होकर अलग हो गई थी। इस हादसे में जान गंवाने वाले कार सवार चार लोगों के शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखरे हुए थे और खून भी पसरा हुआ था। इस हादसे में जान गंवाने वाले दो लोग चंद्रेश्वरनगर और गुमानीवाला के रहने वाले थे।परिवारों में मातम जैसे ही द...