नैनीताल, अक्टूबर 18 -- उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 15 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध कैंची धाम के निकट भवाली थाना क्षेत्र के देर रात एक रेस्टोरेंट में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SOG की टीम मौके पर पहुंची। एसपी सिटी जगदीश चन्द्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला एक्सीडेंटल फायर का लग रहा है। घटना के समय रेस्टोरेंट के एक कमरे में चार-पांच लोग मौजूद थे, तभी अचानक गोली चल गई, जिससे एक कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.