पिथौरागढ़, जनवरी 28 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। सीमांत में कांग्रेसियों ने खानपुर घटना के विरोध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जलाया पुतला। मंगलवार को जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा शासनकाल में उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। उन्होंने इस घटना को देवभूमि की संस्कृति का अपमान बताया है। नगर के सिल्थाम तिराहे में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। जिलाध्यक्ष अंजू ने कहा कि राज्य में खुलेआम फायरिंग हो रही है। लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने ऋषिकेश में भी चुनाव परिणाम के भाजपा कार्यकर्ताओं पर पर्वतीय क्षेत्र की जनता के लिए अपमानजनक शब्द कहने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.