देहरादून, जनवरी 6 -- उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह आ गई है कि पहाड़ की नदियां-नाले जमने लगे हैं। सोमवार को गंगोत्री से आगे देवऋषि नाले के पास भागीरथी नदी पूरी तरह जम गई। वहीं, मैदानी इलाकों में कोहरा परेशानी का सबब बना हुआ है। मौसम विभाग ने मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। उत्तराखंड के तीन पर्वतीय जिलों में मंगलवार को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, मैदानी इलाकों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 2800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने के आसार हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में पाला पड़ने की भी संभावना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.