देहरादून, दिसम्बर 20 -- रात में कोहरा और दिन में धुंध से देहरादून का पारा धड़ाम हो गया। बीते 24 घंटे में दून में न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह दून का मौसम साफ था लेकिन सुबह सात बजे के बाद हल्के बादल छा गए थे। दोपहर तीन बजे के बाद सर्द हवा चलने लगी। इससे दून में ठिठुरन बढ़ गई। देहरादून के अलावा अन्य जिलों में भी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। आज भी पहाड़ी जिलों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 18 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री था। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रिकार्ड किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आई है। अधिकतम तापमान 2.3 और न्यूनतम तापमान 2.2 ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.