नैनीताल, मार्च 8 -- नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तरकाशी की बड़कोट नगर पालिका के अध्यक्ष विनोद डोभाल को 15 दिन की अंतरिम जमानत प्रदान की है। उनके अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र पर शुक्रवार को न्यायाधीश न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने सुनवाई की। कोर्ट ने सरकार से इस मामले में अपना जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। मामले के अनुसार, नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष डोभाल और उनके सहयोगियों पर आरोप है कि विगत दिनों उन्होंने प्रवीण रावत की कार को टक्कर मार दी थी। प्रवीण ने अगले दिन दोनों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। शिकायत के आधार पर बड़कोट पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सुनवाई के दौरान आरोपी डोभाल ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उन्हें राजनीतिक द्वेष के चलते फंसाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.