देहरादून, मार्च 24 -- सीबीआई ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) और उनके सहयोगी तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल) को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला नैनीताल जिले के काठगोदाम रेलवे स्टेशन से जुड़ा है। सीबीआई देहरादून शाखा के एसपी एसके राठी के अनुसार, एएसआई और तकनीशियन के खिलाफ शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता पर काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर डंपर से रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। मामले में उसके खिलाफ रेलवे ऐक्ट की धारा 160(2) में एफआईआर दर्ज हुई थी। आरोप है कि एएसआई और तकनीशियन ने गिरफ्तारी से बचाने और डंपर को जब्त न करने की ऐवज में शिकायतकर्ता से दो लाख रुपये रिश्वत मांगी। हालांकि, बाद में यह राशि घटाकर 25 हजार रुपये कर दी गई। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.