देहरादून, मार्च 28 -- हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत ने गुरुवार को लोकसभा में अवैध खनन और उसके कारण सड़कों पर बढ़ती सुरक्षा समस्याओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से मांग की कि अवैध खनन सामग्री से भरे ट्रकों की निगरानी के लिए एक विशेष टास्क फोर्स बनाई जाए। रावत ने यह भी कहा कि खनन माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है, क्योंकि राज्य के विभिन्न जिलों में रात में अवैध रूप से खनन सामग्री से भरे वाहनों का संचालन हो रहा है। उनका कहना था कि ओवरलोडिंग और बिना अनुमति के खनिजों का परिवहन सड़कों और पुलों के बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा रहा है। दूसरी ओर, खनन विभाग ने अवैध खनन के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि राजस्व वृद्धि के आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि राज्य में खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया गया है।त्रिवेंद्र ने संसद में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.