देहरादून, मार्च 11 -- उत्तराखंड मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी और उसके गैंग के खिलाफ टेंडर दिलाने के झांसे में ठगी करने को लेकर एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। दिल्ली के कारोबारी से 70 लाख रुपये की ठगी के मामले में सोमवार को यह केस दर्ज किया गया है। यह गैंग कई राज्यों के कारोबारियों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है। आरोपियों में एक दिल्ली पुलिस का एएसआई भी शामिल है। माणिक खुल्लर निवासी जोर बाग, नई दिल्ली की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि उनका परिचित आशु मोरे दिल्ली यातायात पुलिस में एएसआई है। उसने अंजेलिना मोरे, शिवम वत्स, सौरभ वत्स, नंदिनी वत्स, करणवीर, शाहरुख खान और मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी पीसी उपाध्याय के साथ मिलकर उसे सरकारी टेंडर दिलाने का झांसा दिया। आरोपी सौरभ वत्स ने खुद को उत्तराखंड सरकार के प्रमुख सच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.