विशेष संवाददाता, अगस्त 20 -- उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विपक्षी दल कांग्रेस की सुस्ती साफ नजर आई। वहीं, दूसरी ओर भाजपा के विधायकों ने अपनी ही सरकार को सवालों की झड़ी लगाकर घेरा। सवालों की लंबी लिस्ट ने सरकार को हैरान कर दिया। विधानसभा सचिवालय के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा विधायकों ने 87 सवाल पूछे, वहीं कांग्रेस ने सिर्फ 14 सवालों के साथ पीछे रह गई।भाजपा विधायकों ने दागे 87 सवाल पुष्कर सिंह धामी सरकार से सवाल पूछने पर कांग्रेस विधानसभा सदन के भीतर भी पीछे है। मानसून सत्र के पहले दिन विधायकों की ओर से लगाए गए सवालों की संख्या से यह साबित भी हो रहा है। मानसून सत्र के पहले दिन के सवालों में भाजपा विधायकों के सवालों की संख्या 87 है तो कांग्रेस के विधायकों के सवालों की संख्या केवल 14 ही थी। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड सत्र: पहले दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.