गाज़ियाबाद, दिसम्बर 13 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम स्थित शिप्रा मॉल में पर्वतीय प्रवासी जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव के चौथे दिन शनिवार को हास्य और लोकगीत प्रस्तुतियां देखने को मिली। अध्यक्ष सागर रावत ने मंच पर प्रज्वलित किया, जिसमें समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। मुकेश कठैत ने पहाड़ी गीतों की प्रस्तुति दी। उत्तराखंडी हास्य कलाकार और लोक गीतकार पन्नू गौसाई ने स्टेज पर प्रस्तुति दी, जिस पर लोग जमकर नाचे और आनंद लिया। विशन सिंह हरेला ने भी पहाड़ी गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में विजय रावत, बलराज नेगी, चिरंजीवी लाल भट्ट, मुकेश कठैत, आस्था नौटियाल, विशन सिंह हरेला, श्रवण भारद्वाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...